Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

गुजरात का 'चेरापूंजी' सापुतारा देश-विदेश के सैलानियों से गुलजार, 26 जुलाई से शुरू होगा 'सापुतारा मानसून महोत्सव'

Gujarat: गुजरात का चेरापूंजी कहा जाने वाला डांग जिले में स्थित सापुतारा, मानसून के सीज़न में सैलानियों के उत्साह से भर गया है। बारिश के मौसम में इस सुंदर हिल स्टेशन का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में देश-दुनिया से सैलानी यहां पहुंचने लगे हैं। सैलानियों के आकर्षण को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात पर्यटन निगम लिमिटेड, हर साल क तरह इस बार भी 26 जुलाई से 'सापुतारा महोत्सव' की धूमधाम से शुरुआत करेगा। ये महोत्सव 26 जुलाई से 17 अगस्त तक चलेगा।

इस महोत्सव में डांग की समृद्ध संस्कृति, रीति-रिवाज, पारंपरिक भोजन, जीवनशैली और नृत्य की झलक देखने को मिलेगी। पहली बार सापुतारा मानसून महोत्सव 2025 में 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के तहत भव्य लोक कार्निवल परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 13 राज्यों के 350 से अधिक कलाकार शामिल होंगे। ये कलाकार परेड में पारंपरिक साज-सज्जा के साथ जीवंत लोक परंपराओं की प्रस्तुति देंगे।