मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शुक्रवार को आठ से 12 साल की तीन लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। एएसपी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि ये हादसा भगोहर गांव में दोपहर में हुआ, जब चार लड़कियां तालाब में नहा रही थीं।
तालाब में डूबने से आठ साल की मानवती सिंह, 10 साल की खुशी सिंह और 12 साल की रीता सिंह की मौत हो गई। चौथी बच्ची के शोर मचाने पर गांव वाले तालाब पर पहुंचे। तालाब से तीनों लड़कियों के शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।