Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

मुनक नहर में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत

दिल्ली के रोहिणी में हैदरपुर ट्रीटमेंट प्लांट के पास मुनक नहर में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। पुलिस को 
पीसीआर कॉल मिली कि तीन बच्चे डूब गए हैं। पुलिस विभाग, दमकल विभाग और दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की टीमें हादसे की जगह पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

डूबे बच्चों को रोहिणी के बीएसए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में मरने वाले तीनों बच्चे भलस्वा डेयरी इलाके में रहते थे।