Breaking News

NH-44 बंद, फंसे यात्रियों के लिए जम्मू डिवीजन चलाएगा विशेष ट्रेन     |   मैसूर भारत की शाश्वत सांस्कृतिक पहचान, आपने इस परंपरा को संजोकर रखा: PM मोदी     |   आज युवाओं को हर क्षेत्र में मौका मिल रहा है: PM मोदी     |   कावड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों की छुट्टी     |   कुवैत में ईरानी ड्रोन हमला, सेना ने कई ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मोतीहारी में बाइक सवार तीन हमलावरों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

बिहार के मोतीहारी में तीन हमलावरों ने कब्रिस्तान नमाज पढ़ने आए एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये वारदात हरसिद्धि थाना के झाड़वा कब्रिस्तान की बताई जा रही है। मृतक की पहचान झाड़वा के रहने वाले तबरेज के रूप में हुई है।

जुमे की नमाज अदा करने तबरेज दोपहर में झाड़वा कब्रिस्तान आया था, जहां बाइक सवार हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोग घटनास्थल पहुंचे और घायल तबरेज को मोतिहारी के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।