Breaking News

संसद सत्र शुरू होने से पहले राजनाथ के दफ्तर में NDA के मंत्रियों की अहम बैठक हुई     |   आंध्र प्रदेश: 7 कोविड केस मिले, एक की मौत, RIMS अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया     |   कोरोना को लेकर इस जिले में हड़कंप... मिले 7 मरीज, बनाया गया आइसोलेशन वार्ड     |   वीजा सर्विस: प्राइवेट फर्मों का टेंडर रद्द वाले HC के फैसले को केंद्र ने SC में दी चुनौती     |   हरियाणा: ‘जींद का घेवर वही है, लेकिन तेवर बदल गए हैं’, रैली में बोले पीएम मोदी     |  

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी: ट्रस्ट के सीए ने दर्ज कराया मुकदमा

यूपी के अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को आरडीएक्स से उड़ाने व बाबरी मस्जिद को तामीर करने की धमकी मिली है। मामले में विवेचना कर रहे दरोगा रजनीश कुमार पांडेय को कोर्ट ने तलब किया है। अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय अशोक कुमार दुबे ने जेल में निरुद्ध अभियुक्त मोहम्मद अमन की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान सोमवार को यह आदेश दिया है।

 

न्यायालय ने घटना की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक रजनीश कुमार पांडेय को मूल केस डायरी व उसके सभी प्रपत्रों के साथ कोर्ट में 11 नवंबर को उपस्थित होने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के हेल्प डेस्क नंबर के व्हाट्सएप पर 22 अगस्त, 2024 को छह बजे संदेश आया।