चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E 5314) में बम मिलने की धमकी से हड़कंप मच गया. धमकी मिलने के बाद फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित तरीके से लैंड कराया गया.
सभी यात्री सुरक्षित रूप से विमान से उतर गए हैं. इंडिगो ने बयान जारी कर कहा है कि विमान का अभी निरीक्षण चल रहा है. सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में तैनात किया जाएगा.