Breaking News

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी     |   सांसद पप्पू यादव के घर कल हुई घटना के मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की     |   जयपुर में करणी सेना UGC एक्ट/रेगुलेशन 2026 के खिलाफ विरोध मार्च निकालेगी     |   कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार: लोक भवन आज शाम 4:05 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह     |   मांजलपुर उपचुनाव: ग्यारहवें राउंड में बीजेपी के सतेंद्र पटेल को 2779 वोट मिले     |  

जयपुर के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

राजस्थान के जयपुर में एयरपोर्ट के बाद अब 6 से ज्यादा स्कूलों को बम उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है. सभी स्कूलों के प्रिंसिपल के ई-मेल आईड पर ये धमकी भरे मेल भेजे गए हैं. इसमें लिखा गया है कि स्कूल की बिल्डिंग में बम है, जो कि फटने वाला है. मेल मिलते ही स्कूलों में हड़कंप मच गया. तुरंत सभी छात्रों को क्लास से बाहर निकाला गया. फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गई.