Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

असम को बम से उड़ाने की धमकी

असम के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) ने दावा किया कि उसने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे राज्य में 24 जगहों पर बम लगाए हैं। इससे पुलिस और लोगों में हड़कंप मच गया।

शुक्रवार को डिब्रूगढ़ और ऊपरी असम के कई इलाकों में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं अधिकारियों ने कहा कि उल्फा-आई ने स्वतंत्रता दिवस पर असम में सिलसिलेवार विस्फोट करने के लिए 24 जगहों पर बम लगाने का दावा किया था। इसके बाद पुलिस ने गुवाहाटी में कुल आठ जगहों से विस्फोटक जैसे सामान बरामद किए।