Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

न्याय की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल में हजारों महिलाएं सड़कों पर उतरीं

पश्चिम बंगाल में बुधवार आधी रात को हजारों की संख्या में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर पिछले हफ़्ते कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद एक डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या का विरोध किया।

सोशल मीडिया के माध्यम से लोकप्रिय हुए 'रिक्लेम द नाइट' अभियान ने रात 11:55 बजे प्रदर्शन शुरू हुआ। इस दौरान कोलकाता सहित राज्य के अलग-अलग शहरों में हजारों महिलाएं सड़कों पर उतरीं। प्रदर्शनकारी ‘‘हमें न्याय चाहिए'' के नारे लगा रहे थे।

आंदोलन की शुरुआत करने वालीं रिमझिम सिन्हा ने इस आयोजन को महिलाओं के लिए एक नया स्वतंत्रता संग्राम बताया। छात्राएं, पेशेवर और अलल-अलग पृष्ठभूमि की महिलाएं एक साथ मार्च में शामिल हुईं। प्रदर्शन में उन्होंने पीड़िता के लिए न्याय और महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्म करने की मांग की।