Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी     |   JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा     |   नागालैंड के मुख्यमंत्री ने FCRA बिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा     |   रांची प्रोटेस्ट: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे     |  

काउंटिंग से पहले ऐसे एक्टिव हुईं वसुंधरा राजे

राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में अब महज कुछ ही घंटे रह गए हैं. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया पूरी तरह से सक्रिय हैं. मतदान के बाद से ही बताया जा रहा है कि उन्होंने जयपुर में डेरा डाला हुआ है. वह लगातार पार्टी नेताओं से मिल रही हैं और अपने करीबी निर्दलीय उम्मीदवारों से भी उनकी मुलाकात-बात जारी है. मतगणना से पहले वह साधु-संतों से भी आशिर्वाद ले रही हैं. आज वह मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए पहुंची हैं.

राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होने वाले हैं. घोषणा से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गतिविधियों को लेकर खूब चर्चा भी हो रही है. शुक्रवार को वह राज्यपाल कलराज मिश्र से भी मिलने पहुंची थीं, जहां बताया जा रहा है कि विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई. इस मुलाकात से राजनीतिक अटकलें भी लग रही हैं लेकिन अटकलों पर पूर्व सीएम ने कोई टिप्पणी नहीं की है.