Budget: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पर हुई चर्चा के जवाब में कहा कि यह बजट विकसित भारत के लिए है। इसे भौगोलिक विकास के हिसाब से तैयार किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में 48.2 लाख करोड़ रुपये खर्च होने जा रहा है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार का यह बजट विकसित भारत के लिए है. सरकार का खर्च बढ़ा है. कोरोना काल के बाद हाई ग्रोथ रेट देखने को मिली है. भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. वर्तमान में सामाजिक क्षेत्र पर 1.52 लाख करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं.
विपक्षी दलों के आरोपों पर बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा, "मैं यह साफ कर देना चाहती हूं कि अगर किसी राज्य का बजट में नहीं लिया गया इसका मतलब यह कतई नहीं है कि उस राज्य को पैसे जारी नहीं किए गए। विपक्ष को लोगों के बीच ऐसी धारणा नहीं बनानी चाहिए।"
इस दौरान वित्त मंत्री ने बताया कि यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान किस वर्ष के बजट में कितने राज्यों के नाम की चर्चा नहीं की गई।