Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

जेल से छूटा चोर, नौकरी करने पहुंचा गुजरात, चलाया ‘शैतानी दिमाग

कुछ दिन पहले गुजरात के अहमदाबाद में एक मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात हुई थी. यहां नरोदा इलाके में स्थित एक दुकान से कई सारे मोबाइल और नकदी चुरा ली गई थी. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई थी. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी. शुक्रवार के दिन चोर को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया.

इससे पहले भी आरोपी चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है. कुछ समय पहले वह जेल से छूटकर बाहर आया था. उसने सोचा कि वह अब मजदूरी करके पैसा कमाएगा. इसके लिए वह अहमदाबाद आया. लेकिन उसे कोई काम नहीं मिला, तो उसने फिर से चोरी करना शुरू कर दिया.