Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

प्रदेश सरकार ने शुरू की आगामी बजट की तैयारी

बजट सत्र की पहली छमाही पूरी होने के बाद प्रदेश सरकार आगामी बजट की तैयारी में जुट गई है। वित्त विभाग ने सभी विभागों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन प्रस्ताव भेजने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। साथ ही जारी वित्तीय वर्ष के लिए पुनरीक्षित (रिवाइज) बजट प्राक्कलन भी मांगे हैं।

सचिव वित्त दिलीप जावलकर के मुताबिक, सभी प्रशासनिक विभागों को आगामी वर्ष की आय, व्यय, नई मांग, जेंडर बजट व पदों की सूचना के संबंध में 20 दिसंबर तक एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) के माध्यम से भेजने को कहा है। नई मांगों के प्रस्ताव सचिव स्तर से आईएफएमस के माध्यम अलग से भेजे जाएंगे। प्रस्ताव तैयार करते समय सीमित संसाधनों के मद्देनजर मितव्ययिता और वित्तीय अनुशासन के सिद्धांत का पालन करने को भी कहा गया है। विभागों से अपेक्षा की गई है कि वे आखिरी क्षणों में प्रस्तावों के दबाव से बचने के लिए अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें।