Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

डेनमार्क दूतावास के पास फेंके गए कूड़े के मामले ने पकड़ा तूल

भारत में डेनमार्क के राजदूत महामहिम फ्रेडी स्वेन ने दिल्ली में डेनिश दूतावास के बगल में फेंके गए कचरे के मुद्दे को उठाया। स्वेन ने इस मुद्दे को उठाने के लिए एक्स का सहारा लिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-राज्यपाल वी. के. सक्सेना को टैग किया।

डेनिश राजदूत की ओर से पोस्ट किया गया वीडियो तुरंत वायरल हो गया। इस वजह से दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों को हरकत में आना पड़ा। थोड़ी देर बाद ही डेनमार्क दूतावास के पास से कूड़ा हटाने के लिए सफाईकर्मी पहुंच गए।