Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मंगलुरू में हर साल खेला जाता है आग का खेल

कर्नाटक के मंगलुरू में हर साल अग्नि केली महोत्सव मनाया जाता है। कतील दुर्गा परमेश्वरी मंदिर के पास मनाए जाने वाले इस उत्सव में दो गांवों के लोग जलते हुए ताड़ के पत्तों का इस्तेमाल करके नाटकीय लड़ाई लड़ते हैं। अग्नि महोत्सव देवताओं के बीच युद्ध का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालु दावा करते हैं कि नाटकीय लड़ाई के दौरान किसी को चोट न लगे, इसका ध्यान देवी कतील रखती हैं। 

आग का खेल तकरीबन 15 मिनट तक चलता है। इसके बाद दोनों ग्रुप के लोग मंदिर में पूजा करने जाते हैं। अग्नि केली को देखने के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं। लोगों का मानना है कि ये कार्यक्रम धार्मिक होने के साथ साथ सांस्कृतिक भी है।