Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

वो इंजीनियर जिसकी शिकायत ने बाहुबली धनंजय सिंह को पहुंचा दिया जेल

धनंजय सिंह…एक ऐसा नाम, जिसकी जौनपुर में आज भी तूती बोलती है. जलवा ऐसा कि 2009 में लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीता भी. सड़क पर निकलता तो पीछे सैकड़ों गाड़ियों का काफिला होता. उत्तर प्रदेश के लोग धनंजय सिंह को एक बाहुबली नेता के तौर पर देखते हैं. अब इस बाहुबली को जेल की सजा काटनी पड़ेगी. कोर्ट ने अपहरण और रंगदारी केस में दोषी करार दिया है. इस बीच, इस पूरे केस में एक नाम की चर्चा खूब हो रही है, वह नाम है अभिनव सिंघल. इसी शख्स के मजबूत इरादों ने धनंजय को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है. आइए जानते हैं कौन हैं अभिनव सिंघल?

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर एक शहर है. इसी शहर के अभिनव सिंघल रहने वाले हैं. तेवर से सख्त और खुशमिजाज अभिनव बचपन से ही पढ़ने में तेज थे. गणित और विज्ञान की रुचि इस कदर थी कि उन्होंने बड़े होकर पेशा भी इंजीनियरिंग ही चुना. वह नमामि गंगे प्रोजेक्ट से जुड़े.

जब मिलने लगीं धमकियां…

नमामि गंगे प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद अभिनव सिंघल को पता चला कि प्रोजेक्ट के अंदर भारी धांधली हो रही है. उन्होंने अपने तेवर सख्त किए. पहले उन्हें कई तरह के प्रलोभन दिए गए. लेकिन अभिनव ईमानदारी से काम करते रहे. फिर धमकियां मिलने लगीं. जो लोग धमकियां दे रहे थे, उनमें से एक नाम बाहुबली धनंजय सिंह का भी था. हालांकि, अभिनव बिना डरे अपना काम करते रहे.