संभल में बवाल के बाद पुलिस हिंसा की परतें खोलने में जुटी है। इस मामले में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। कुछ एफआईआर में पुलिस पर हिंसा, लूटपाट और जान से मारने की कोशिश की भी बात कही गई है। एक एफआईआर में डिप्टी कलक्टर ने कहा है कि भीड़ उन्हे मारना चाहती थी। एक केस में पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने के प्रयास का दावा पुलिस कर रही है।