Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

दंपती ने पहले की बेटी की हत्या फिर खुद को लगाया मौत के गले

कर्नाटक के कोडागु जिले के पास कग्गोडलू गांव में मां-बाप और बेटी ने आत्महत्या कर ली है। शनिवार सुबह कग्गोडलू गांव के रिसॉर्ट में तीनों मृत पाए गए। दंपति ने कथित तौर पर अपनी बेटी की हत्या कर दी, फिर दोनों ने आत्महत्या कर ली।

समाचार सूत्र के मुताबिक, केरल के कोल्लम निवासी 43 वर्षीय विनोद बाबूसेनन, उनकी 38 वर्षीय पत्नी जीबी अब्राहम और उनकी बेटी जेन मारिया जैकब के साथ रिसॉर्ट में मृत पाए गए। पुलिस ने एक सुसाइड नोट का हवाला देते हुए कहा कि आर्थिक तंगी के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। दंपति कोल्लम के पास बिजनेस चला रहे थे।

पुलिस ने आगे बताया,"तीनों एसयूवी में रिसॉर्ट पहुंचे थे। कुछ देर आराम करने के बाद परिवार रिसॉर्ट में घूमने निकल गए। रिजार्ट के प्रबंधक आनंद ने जानकारी दी कि तीनों काफी खुश नजर आ रहे थे। विनोद ने रिजॉर्ट स्टाफ से कहा था कि वे शनिवार सुबह 10 बजे चेकआउट करेंगे, लेकिन जब उन्होंने ऐसा नहीं किया तो स्टाफ उन्हें चेक करने गए।"

रिजॉर्ट स्टाफ ने कमरे का दरवाजा ठखठखाया तो रूम से कोई आवाज नहीं आई। इसके तुरंत बाद रिसॉर्ट ने मदिकेरी ग्रामीण पुलिस स्टेशन को सूचित किया। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दरवाजे खुलने के बाद तीनों में मृत शरीर मिले। पुलिस ने जानकारी दी कि मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।