Breaking News

ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   आंध्र प्रदेश: डिप्टी सीएम पवन कल्याण का मुंबई में ऑपरेशन: दाहिने कंधे की साढ़े 3 घंटे चली सर्जरी     |   फ्रांस में लॉरेंस विश्नोई गैंग का एक गैंगस्टर गिरफ्तार     |  

तेलंगाना विधानसभा का बजट सत्र 12 मार्च से शुरू होगा

तेलंगाना विधानसभा का बजट सत्र 12 मार्च से शुरू होगा। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने 12 मार्च को सुबह 11 बजे विधानसभा की बैठक बुलाने का आदेश दिया है।

उम्मीद है कि राज्य सरकार सत्र के दौरान पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण बढ़ाकर 42 प्रतिशत करने वाला विधेयक पारित करेगी।
राज्य कैबिनेट की गुरुवार को हुई बैठक में मसौदा विधेयक को मंजूरी दी गई थी।