Breaking News

हिमाचल: चंबा में टैक्सी खाई में गिरी, 8 टूरिस्ट्स की मौत     |   कोलकाता: ममता बनर्जी TMC नेताओं पर हुए हमले के विरोध में 2 जून को प्रदर्शन करेंगी     |   पश्चिम बंगाल: शुभेंदु कैबिनेट में कल 35 मंत्री शपथ लेंगे     |   पीएम आवास पर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर चर्चा     |   लखनऊ मेट्रो में लागू हुई ‘वन नेशन, वन कार्ड’ व्यवस्था, 15 जून से जारी होंगे नए NCMC     |  

देवदूत बनकर आई जल पुलिस ने बचाई गंगा में फंसे 7 श्रद्धालुओं की जान

Haridwar:  धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा नदी के अचानक बढ़े जलस्तर के बीच एक टापू पर फंसे 7 श्रद्धालुओं को जल पुलिस ने ‘देवदूत’ बनकर सकुशल रेस्क्यू कर लिया। जल पुलिस की इस तत्परता और बहादुरी से पंजाब, मेरठ, जालंधर और बंगाल के निवासी 7 श्रद्धालुओं की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु गंगा के बीच टापू तक पहुंच गए थे, लेकिन अचानक गंगा का जल स्तर बढ़ने लगा, जिससे वे बीचों-बीच फंस गए और उनकी जान खतरे में पड़ गई। खतरे को भांपते हुए जल पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई और बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जल पुलिस के जवानों ने नावों के ज़रिए तेजी से श्रद्धालुओं तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। बचाए गए सभी 7 श्रद्धालु अलग-अलग राज्यों से हरिद्वार आए थे, जिनमें पंजाब, मेरठ, जालंधर और बंगाल के लोग शामिल हैं।
जल पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई की बदौलत एक बड़ा हादसा टल गया।

श्रद्धालुओं और उनके परिजनों ने जल पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया है। जल पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर पल मुस्तैद है। पुलिस ने सभी यात्रियों से गंगा में स्नान करते समय सावधानी बरतने और जलस्तर का ध्यान रखने की अपील की है।