जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने बिहार के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस साल अब तक घाटी में बाहरी लोगों पर ये तीसरा हमला है।दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के जबलीपोरा, बिजबेहरा में आतंकवादियों ने बिहार के रहने वाले राजू शाह पर गोलीबारी की। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। ये घटना अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में हुई जहां सात मई को तीसरे चरण में मतदान होना है।
अनंतनाग में आतंकियों ने बिहार के एक मजदूर की गोली मारकर की हत्या
You may also like
पीएम मोदी 27-28 अप्रैल को सिक्किम दौरे पर, 4000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात.
बरेली के कॉलेज मैदान और संभल की फैक्ट्री में लगी आग, कोई जनहानि नहीं.
दिल्ली के स्कूलों में ‘पानी की घंटी’ पहल, भीषण गर्मी में बच्चों को हाइड्रेट रखने की कोशिश.
भीषण गर्मी के बीच अस्पताल अलर्ट पर, लू से बचाव के लिए खास इंतजाम.