नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू हालात का जायजा लेने दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे हैं. उन्होंने टर्मिनट-1 की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. नायडू ने मृतक के परिजन को 20 लाख और घायलों के परिजन को 3 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि यात्रियों की हर सुविधा का ख्याल रखा जाएगा.