Breaking News

मोदी सरकार के दिग्गज मंत्रियों की आज 11 बजे होगी बैठक, मॉनसून सत्र की रणनीति पर मंथन     |   मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा... ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 की मौत     |   राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात UPSSF के पद अब होंगे स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला     |   नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला     |   जम्मू-कश्मीर: पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश में एक शख्स ढेर, चार SOG जवान घायल     |  

मणिपुर में हिंसा के बाद तनाव, केंद्र ने भेजीं CAPF की 20 अतिरिक्त कंपनियां

केंद्र ने मणिपुर में ताजा हमलों के बाद लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए राज्य में करीब 2,000 कर्मियों वाली सीएपीएफ की 20 और कंपनियों को भेजा है। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने इन यूनिटों को हवाई मार्ग से लाने और तत्काल तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ भीषण मुठभेड़ में कम से कम 10 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए थे। फर्जी वर्दी पहने हुए और अत्याधुनिक हथियारों से लैस उग्रवादियों ने जिरीबाम जिले के जाकुरधोर में बोरोबेक्रा पुलिस स्टेशन और उससे सटे सीआरपीएफ कैंप पर अंधाधुंध फायरिंग की थी।

भीषण मुठभेड़ के बाद फोर्स ने अत्याधुनिक हथियारों का एक बड़ा जखीरा भी जब्त किया। मणिपुर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की जिन 20 नई कंपनियों को भेजने का आदेश दिया गया है, उनमें सीआरपीएफ की 15 और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पांच कंपनियां शामिल हैं।

ये इकाइयां सीएपीएफ की उन 198 कंपनियों में शामिल होंगी जो पिछले साल मई में राज्य में शुरू हुई जातीय हिंसा के बाद पहले से ही राज्य में तैनात हैं, जिसमें 200 लोग मारे गए थे।