Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

सोलन में लगातार बारिश से तापमान में गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Solan: हिमाचल प्रदेश के सोलन में शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सोलन में सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ये शुक्रवार से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबादी होने की भविष्यवाणी की है।

रविवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।