Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

तेलंगाना सुरंग हादसा: एसएलबीसी साइट पर दूसरा शव मिला

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में एसएलबीसी सुरंग में फंसे दूसरे मजदूर का शव मंगलवार को मिला। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

एसएलबीसी परियोजना की सुरंग का एक हिस्सा 22 फरवरी को ढह जाने से उसमें इंजीनियर और मजदूर समेत कुल आठ लोग फंस गए थे।

एनडीआरएफ, तेलंगाना एसडीआरएफ, दक्षिण मध्य रेलवे और सरकारी खनन कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज की टीमें लगातार काम कर रही हैं। टीबीएम ऑपरेटर गुरप्रीत सिंह का शव नौ मार्च को बरामद कर पंजाब में उसके परिवार को सौंप दिया गया था।