रैट माइनर्स की एक टीम, जिन्होंने 2023 में उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को बचाने में मदद की थी, तेलंगाना में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर परियोजना की सुरंग में फंसे आठ मजदूरों को निकालने के लिए पीछले दिनों से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हो गई।
टीम में 12 लोग शामिल हैं, जिनमें से 6 सुरंग में फंसे श्रमिकों को बचाने में सहायता के लिए पहले ही साइट पर पहुंच चुके हैं। रैट माइनर्स ने कहा कि उन्हें पहले से ही बचाव अभियान में काम कर रही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों की मदद के लिए बुलाया गया है।