Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

तेलंगाना सुरंग हादसा: लापता सात मजदूरों की तलाश जारी

तेलंगाना में ध्वस्त एसएलबीसी सुरंग फंसे सात लोगों की तलाशलगातार 26वें दिन भी जारी है। इस अभियान में अलग-अलग संगठन के कर्मी सुरंग के अंदर गए और लापता लोगों के ठिकानों पर खुदाई की। अधिकारी बचाव कर्मियों की संख्या बढ़ाकर संभावित मानव उपस्थिति के लिए चिह्नित ‘डी1’ और ‘डी2’ बिंदुओं पर खोज अभियान में तेजी लाने की कोशिश कर रहे थे।

रविवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि दक्षिण मध्य रेलवे, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), एसडीआरएफ, सरकारी खनन कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज, खनिक और अन्य कर्मी आवश्यक उपकरणों की मदद से तलाश अभियान में योगदान दे रहे हैं। बताया गया कि तलाश अभियान में उन्नत प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल किया जा रहा है और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से भी मदद ली जा रही है।

एसएलबीसी परियोजना की सुरंग का एक हिस्सा 22 फरवरी को ढह जाने के बाद इंजीनियर और मजदूरों समेत आठ लोग इसमें फंस गए थे। ‘टनल बोरिंग मशीन’ (टीबीएम) ऑपरेटर के रूप में काम करने वाले गुरप्रीत सिंह का शव नौ मार्च को बरामद किया गया था। उनका शव पंजाब में रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है।