Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

तेलंगाना सुरंग हादसा: 11वें दिन भी बचाव अभियान जारी

तेलंगाना में सुरंग हादसे के 11वें दिन मंगलवार को भी बचाव अभियान तेजी से चल रहा है। अधिकारियों को विश्वास है कि क्षतिग्रस्त कन्वेयर बेल्ट जल्द चालू हो जाएगा।

अधिकारी ने पीटीआई वीडियो को बताया कि फंसे हुए आठ लोगों को खोजने के प्रयासों में कोई सफलता नहीं मिली है और बचावकर्मी हर दिन तीन शिफ्टों में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मलबा हटाने और पानी निकालने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुई कन्वेयर बेल्ट आज से चालू हो जाएगी। ये बेल्ट सुरंग से कीचड़ और बाकी मलबे को आसानी से बाहर निकालने में अच्छा साबित होगी।