Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

तेलंगाना सुरंग हादसा: फंसे हुए श्रमिकों का पता लगाने की कोशिश जारी

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में आंशिक रूप से ध्वस्त श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग परियोजना स्थल पर बचाव और तलाशी अभियान जारी है। अब भी छह लोगों का पता नहीं चल पाया है।

22 फरवरी से जारी खोज अभियान में सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), रेलवे, सरकारी खनन कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज के कर्मी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-मद्रास के प्रोफेसर, राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई), भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के वैज्ञानिक, खदान कर्मी, केरल पुलिस के खोजी कुत्ते और अन्य लोग शामिल
हैं।

एसएलबीसी परियोजना की सुरंग का एक हिस्सा 22 फरवरी को ढह जाने से उसमें इंजीनियरों और मजदूरों सहित कुल आठ लोग फंस गए थे। लापता लोगों की पहचान मनोज कुमार (उत्तर प्रदेश), श्री निवास (उत्तर प्रदेश), सनी सिंह (जम्मू और कश्मीर), गुरप्रीत सिंह (पंजाब), और संदीप साहू, जेगता जेस, संतोष साहू एवं अनुज साहू (सभी झारखंड) के रूप में हुई। फंसे हुए आठ लोगों में से दो-गुरप्रीत सिंह और मनोज कुमार के शव बरामद कर लिए गए।