Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

तेलंगाना: हैदराबाद में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी

तेलंगाना विधान परिषद के हैदराबाद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के लिए बुधवार को मतदान जारी है, जिसमें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुकाबला है। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने अपने मुख्यालय में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होने वाले मतदान के लिए व्यापक व्यवस्था की है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 112 मतदाता (जीएचएमसी के पार्षद और सांसद और विधायक समेत इसके पदेन सदस्य) चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं। मुकाबला बीजेपी के एन. गौतम राव और एआईएमआईएम उम्मीदवार मिर्जा रियाज उल हसन इफेंडी के बीच है। सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।

इन 112 में से एआईएमआईएम और भाजपा के पास चुनाव में 49 और 29 मतदाता माने जा रहे हैं। बीजेपी ने कांग्रेस और बीआरएस पर चुनाव से दूर रहकर एआईएमआईएम को चुनाव जीतने में मदद करने का आरोप लगाया है। पिछले कुछ दिन में हैदराबाद में कुछ जगहों पर हिंदुओं को संबोधित करते हुए बैनर लगाए गए थे, जिसमें जीएचएमसी के पार्षदों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और एआईएमआईएम के खिलाफ वोट देने की अपील की गई थी, जो कथित तौर पर हिंदुओं का अपमान कर रही है।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने कहा था कि उनकी पार्टी ने चुनाव से दूर रहने का फैसला किया है क्योंकि उनके पास जीतने के लिए जरूरी संख्या नहीं है। उन्होंने कहा था कि बीआरएस ने इसलिए चुनाव से दूर रहने का फैसला किया है क्योंकि वे न तो बीजेपी को वोट दे सकती है और न ही एआईएमआईएम को।

कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी के हमले पर आपत्ति जताते हुए सत्तारूढ़ पार्टी के एमएलसी वेंकट बालमूर ने कहा था कि बीजेपी ने चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं होने के बावजूद चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बालमूर ने आरोप लगाया था कि बी धार्मिक वैमनस्य को बढ़ावा देकर राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश कर रही है। वोटों की गिनती 25 अप्रैल को होगी।