Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

तेलंगाना: निजामाबाद में परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या

तेलंगाना में निजामाबाद जिले के येदापल्ले मंडल के वड्डेपल्ली गांव में शनिवार को एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 53 साल के सुरेश, 45 साल की पत्नी हेमलता और 22 साल के बेटे हरीश के तौर पर हुई है।

गांव वालों के मुताबिक, महामारी के दौरान बेटे को कथित तौर पर ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत लग गई, जिससे परिवार कर्ज में डूब गया। इस कारण परेशान होकर परिवार ने ऐसा कदम उठाया।