एक्साइस इनफोर्समेंट के अधिकारियों ने गुरुवार को हैदराबाद के जुबली हिल्स में पार्लर से 11.5 किलोग्राम व्हिस्की आइसक्रीम जब्त की। आइसक्रीम, जिसमें प्रति किलोग्राम 100 मिलीलीटर व्हिस्की थी। ऊंचे दामों पर बेची जा रही थी।
ये छापेमारी एक्साइज सुप्रीटेंडेंट एसटीएफ टीम लीडर प्रदीप राव. के नेतृत्व में की गई। टीम ने पाया कि आइसक्रीम पार्लर, हरिका कैफे, व्हिस्की मिली आइसक्रीम को 23 टुकड़ों में बेच रहा था। इसका वजन 11.5 किलोग्राम था।
पुलिस ने व्हिस्की मिली आइसक्रीम को बनाने और बेचने में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने ये भी पाया कि ये लोग ग्राहकों को खींचने के लिए फेसबुक पर अपने प्रोडक्ट का विज्ञापन भी कर रहे थे।
व्हिस्की मिली आइसक्रीम उन बच्चों और युवाओं को भी बेची जा रही थी, जो शराब के हानिकारक प्रभावों से अनजान हैं।
उत्पाद शुल्क विभाग ने ऐसे उत्पादों के निर्माण और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है