Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने विश्व बैंक के अधिकारियों से की मुलाकात

कांग्रेस सांसद चमाला किरण कुमार ने गुरुवार को कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अमेरिका में विश्व बैंक के अधिकारियों से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि ये मुलाकात कम ब्याज पर लोन लेने के संबंध में की गई थी।

किरण कुमार ने कहा, " पिछली बीआरएस सरकार ने सात लाख करोड़ रुपये का लोन जमा किया है, जिस पर ब्याज दरें 10 से 12 फीसदी के बीच हैं। अभी तेलंगाना इस लोन पर हर महीने 6,500 करोड़ रुपये का ब्याज चुका रहा है।" 

उन्होंने कहा कि विश्व बैंक बुनियादी सुविधाओं के लिए एक से दो फीसदी की ब्याज दरें देता है, लेकिन पिछली सरकार ने लोन के लिए विश्व बैंक से कोई बात नहीं की थी। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी तेलंगाना में निवेश लाने के लिए अमेरिका दौरे पर हैं।