बीजेपी ने तेलंगाना विधान परिषद के लिए हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से आगामी 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले शुक्रवार को एक बैठक की। बीजेपी की ओर से एन. गौतम राव मैदान में हैं, जबकि एआईएमआईएम ने पूर्व एमएलसी मिर्जा रियाज उल हसन इफेंडी को मैदान में उतारा है।
ये उप-चुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि वर्तमान सदस्य एम. एस. प्रभाकर राव का कार्यकाल एक मई को पूरा हो रहा है। हाल ही में तेलंगाना में हुए अंतिम चरण के चुनाव में बीजेपी को तीन में से दो एमएलसी सीटें जीतकर बढ़त मिली है। वोटों की गिनती 25 अप्रैल को की जाएगी।