Breaking News

जंतर-मंतर विवाद , रुचिका सिंह अभद्र टिप्पणी मामले में शिकायतकर्ता ने वापस ली शिकायत     |   केंद्र सरकार ने गृह सचिव गोविंद मोहन का कार्यकाल अगस्त 2027 तक बढ़ाया     |   यूपी के शामली में एक लाख का इनामी बदमाश फुरकान मुठभेड़ में ढेर, एक सिपाही भी घायल     |   Instagram पर आपत्तिजनक बाल यौन शोषण सामग्री मामले में NHRC ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को तलब किया     |   सदन में समाजवादी पार्टी ने चर्चा नहीं होने दी: योगी आदित्यनाथ     |  

तेजस्वी यादव में अपने पिता के जैसा धैर्य नहीं: पप्पू यादव

बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने मंगलवार को राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें अपने पिता लालू प्रसाद जैसा धैर्य नहीं है।

पप्पू यादव ने यह टिप्पणी तब की, जब संवाददाताओं ने तेजस्वी यादव के भाषणों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया। तेजस्वी पूर्णिया में राजद उम्मीदवार बीमा भारती के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं।