Breaking News

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा     |   इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत     |   सऊदी की आपत्ति के बाद PAK ने सूडान को $1.5 अरब के हथियार बेचने की डील रद्द की     |   राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला     |   उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ     |  

टिहरी की हवा की गुणवत्ता सबसे बेहतर

पीसीबी ने दिवाली के मद्देनजर 24 से देहरादून, ऋषिकेश, टिहरी, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी और नैनीताल में हवा की गुणवत्ता की जांच कर रहा है, इसके अलावा ध्वनि की भी जांच हो रही है। पीसीबी ने 24 से 26 तक के आंकड़े जारी किए हैं।

इन दिनों के हिसाब से टिहरी की हवा की गुणवत्ता सबसे बेहतर है। टिहरी में संबंधित दिनों में एक्यूआई क्रमश: 42,45 और 41 रहा है। इसके बाद नैनीताल में एक्यूआई 61, 63 और 68 रहा। ऋषिकेश औसत 55.3, 74 और 82.5 रिपोर्ट हुआ है। देहरादून 56, 92 और 97 एक्यूआई रहा है। इन तीन दिनों में हरिद्वार 114, 105 और 109, रुद्रपुर 102, 104 और 105, काशीपुर 85,95 और 109.5 और हल्द्वानी का 94,94 और 98 एक्यूआई रहा है।