Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

बारामूला में टारगेट किलिंग, आतंकियों ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की गोली मारकर की हत्या

रविवार को जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों ने एक सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद शफ़ी को रविवार सुबह एक मस्जिद के अंदर गोली मार दी गई।

कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर  पोस्ट में कहा, "आतंकवादियों ने गेंटमुल्ला, शीरी बारामूला में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी श्री मोहम्मद शफी पर मस्जिद में अज़ान पढ़ते समय गोलीबारी की और घायल हो गए।"

पुलिस ने कहा कि वारदात के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।