Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

तमिलिसाई सुंदरराजन ने बीजेपी में मतभेद की खबरों को बताया अफवाह

बीजेपी नेता और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने बुधवार को दावा किया कि उनके बयान को 'तोड़-मरोड़कर' पेश किया गया ताकि ऐसा लगे कि वो पार्टी के खिलाफ बोल रही हैं।

उन्होंने कहा, "मैंने कुछ सीधी बातें कही थीं, जिन्हें तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, जैसे कि मैंने पार्टी के खिलाफ कहा हो। हम सभी को अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन इसे पार्टी या नेताओं के खिलाफ न पेश करें। मैं सभी नेताओं का सम्मान करती हूं। मैं आभारी हूं। पार्टी में, मेरी इच्छा के अनुसार, मुझे कोर कमेटी की बैठक का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। 

तमिलिसाई सुंदरराजन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई के साथ कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं।