Breaking News

संसद सत्र शुरू होने से पहले राजनाथ के दफ्तर में NDA के मंत्रियों की अहम बैठक हुई     |   आंध्र प्रदेश: 7 कोविड केस मिले, एक की मौत, RIMS अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया     |   कोरोना को लेकर इस जिले में हड़कंप... मिले 7 मरीज, बनाया गया आइसोलेशन वार्ड     |   वीजा सर्विस: प्राइवेट फर्मों का टेंडर रद्द वाले HC के फैसले को केंद्र ने SC में दी चुनौती     |   हरियाणा: ‘जींद का घेवर वही है, लेकिन तेवर बदल गए हैं’, रैली में बोले पीएम मोदी     |  

सरथ कुमार ने पीएम मोदी पर जताया भरोसा, चुनाव से पहले AISMK ने भाजपा में किया विलय

तमिल एक्टर सरथ कुमार ने अपनी पार्टी ऑल इंडिया समथुवा मक्कल काची (एआईएसएमके) का मंगलवार को बीजेपी में विलय कर दिया। एआईएसएमके पदाधिकारियों और बीजेपी तमिलनाडु के अध्यक्ष के. अन्नामलाई की मौजूदगी में सरथ कुमार ने अपनी पार्टी का भगवा पार्टी में विलय किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए, कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि देश की एकता और आर्थिक विकास के लिए पीएम मोदी की मदद की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि ये फैसला हमारे लोगों की भलाई के लिए लिया गया है। आम परिवार से आने वाले प्रधानमंत्री मोदी अपनी कोशिश से इस स्तर तक पहुंचे हैं। सरथ ने कहा कि केवल पीएम मोदी ही तमिलनाडु में कामराज का शासन ला सकते हैं। अब आप सभी की आम सहमति के बाद मैंने इस पार्टी का बीजेपी में विलय कर दिया है।

कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बीजेपी को सत्ता में लाने की अपील की। इससे पहले डीएमके में रहने के दौरान पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा। हालांकि बाद में उन्होंने पार्टी को अलविदा कह कर एआईडीएमके ज्वाइन की। 2007 में उन्होंने खुद की एआईएसएमके पार्टी बनाई।