Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

तमिलनाडु की वीसीके पार्टी को मिला रीजनल पार्टी का दर्जा

तमिलनाडु में विदुथलाई सिरुथईगल काची (वीसीके) को चुनाव आयोग से 'रीजनल पार्टी' का दर्जा मिला गया है। 

पार्टी के सांसद रवि कुमार ने कहा, "तमिलनाडु में एम. सी. राजा, रेट्टामलाई श्रीनिवासन, एन. शिवराज, मुनिसामी पिल्लई जैसे कई दलित नेता हुए हैं जिन्होंने राजनैतिक दल बनाए और चुनाव लड़े। लेकिन पिछले 100 सालों में किसी भी दलित पार्टी को चुनाव आयोग से ये दर्जा नहीं मिला। ये ऐतिहासिक पल है।"

इस मौके पर वीसीके ने शुक्रवार को चेन्नई में कार्यक्रम का आयोजन किया। वीसीके को आम चुनाव में दो सीट मिली हैं।