केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कुंभकोणम के जगन्नाथ पेरुमल मंदिर में पूजा-अर्चना की। गडकरी ने तंजावुर को चेन्नई से जोड़ने वाले चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यों की भी समीक्षा की। तंजावुर जिला कलेक्टर प्रियंका पंकजम, पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन. राधाकृष्णन इस मौैके पर मौजूद थे।