Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

तमिलनाडु: गणेश चतुर्थी जुलूस पर पथराव के बाद थेनी में तनाव

तमिलनाडु के थेनी में सोमवार देर रात गणेश चतुर्थी के जुलूस पर पथराव के बाद तनाव बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक जुलूस पर चिन्नामनूर के पास मरक्कयनकोट्टई में दाखिल होने के बाद पथराव किया गया था। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन भी किया। घटना के बाद गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहीं, कुछ देरी के बाद जुलूस शहर से होकर गुजरा और मुल्लाईपेरियार बांध में मूर्तियों के विसर्जन के साथ पूरा हुआ।