Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

तमिलनाडु: वरिष्ठ मंत्री दुरईमुरुगन को कानून विभाग का प्रभार मिला

तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन को गुरुवार को कानून विभाग का प्रभार दिया गया। राजभवन ने एक विज्ञप्ति में ये जानकारी दी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की सिफारिश के आधार पर, कानून विभाग का प्रभार दुरईमुरुगन को सौंपा गया है।

इसके अलावा, खनिज और खान विभाग एस. रेगुपति को आवंटित किया गया है और उन्हें प्राकृतिक संसाधन मंत्री का दर्जा दिया गया है।