नालों से उपटता दूषित पानी और गंदे वातावरण के बीच पवित्र अनुष्ठान करते सैकड़ों श्रद्धालु। ये तस्वीर है तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर की। श्रद्धालु अग्नि तीर्थम समुद्र तट के पास गंदगी से निराश हैं। ये गंदगी रामेश्वरम के सारे वार्डों से समुद्र में बहने वाले सीवेज की वजह से है। चिथिरई अनुष्ठानों के लिए श्रद्धालु गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
मंदिर में होना तो चाहिए था पवित्र अहसास, लेकिन यहां आना सेहत के लिए भारी जोखिम है। समुद्र में जाने वाला दूषित पानी ना सिर्फ समुद्र को गंदा कर रहा है, श्रद्धालुओं की सेहत के लिए भी खतरनाक है।
रामेश्वर में देश भर से हजारों श्रद्धालु और सैलानी आते हैं। वे लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि इस महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल को प्रदूषण मुक्त किया जाए।