Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

तमिलनाडु: पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

तमिलनाडु में सोमवार को पारंपरिक उत्साह के साथ जन्माष्टमी मनाई गई। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर तंजावुर में लोगों ने 'गौ पूजा' भी की।

आपको बता दें कि भगवान विष्णु के आठवें अवतार और महान कर्मयोगी भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस त्योहार के प्रति महिलाओं और बच्चों में उत्साह देखने को मिला। 

श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भजन-कीर्तन किया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पारंपरिक रीति रिवाज एवं पूरे भक्ति भाव के साथ श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण-राधा की पूजा की। पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की गईं। व्रत धारियों ने घरों में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की।