Breaking News

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के सच्चे दोस्त, जकार्ता में बोले पीएम मोदी     |   केरलम के कल्लाडी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: मलबे के बीच फंसे 5 से 7 मजदूर, बचाव कार्य जारी     |   वायनाड लैंडस्लाइड पर प्रियंका गांधी का पोस्ट: पीड़ित परिवारों के प्रति जताई गहरी संवेदना     |   पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादी हमले में 9 पुलिसकर्मी मारे गए     |   पालघर: 6 दिन की बारिश में अबतक 10 लोगों की मौत     |  

तमिलनाडु: भारी बारिश के कारण तेनकासी में गुंडारू बांध हुआ ओवरफ्लो

तमिलनाडु के तेनकासी जिले के पश्चिमी घाट में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गुंडारू बांध ओवरफ्लो हो गया है। भारी बारिश के बाद सेंगोट्टई के पास गुंडारू बांध में पानी का प्रवाह बढ़ गया है। बांध की क्षमता 36.10 फीट है और अब ये पूरी तरह भर चुका है। 35 क्यूसेक प्रति सेकंड की दर से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।

पानी छोड़ा जाना इलाके के किसानों के लिए वरदान साबित हुआ है। गुंडारू बांध से 731 एकड़ जमीन को सीधे सिंचाई और 392 एकड़ जमीन को अप्रत्यक्ष सिंचाई मिलती है।