Breaking News

SC ने गुवाहाटी HC के 27 लोगों को विदेशी घोषित करने के फैसले पर रोक लगाई     |   नोएडा DM दफ्तर को बम की धमकी वाला ईमेल, बॉम्ब स्क्वाड और डॉग स्क्वाड ने की जांच     |   बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल का आरोपों से इनकार, लैपटॉप जब्त     |   छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू     |   J-K BJP चीफ सत शर्मा ने CM उमर अब्दुल्ला को मानहानि का लीगल नोटिस भेजा     |  

तमिलनाडु: चेन्नई में फ्लावर शो की हुई शुरुआत, दर्शकों का लगा तांता

चेन्नई में शुरू हुए चौथे सालाना फ्लावर शो में रंग-बिरंगे और सुगंधित फूलों को देखने बडी संख्या में सैलानी आ रहे हैं। इससे सालाना प्रदर्शनी का उद्घाटन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने किया। इसमें इस बार गुलाब, पेटुनीया, गेंदा और डेल्फीनियम की विभिन्न किस्में शामिल हैं।

यहां आए एक दर्शक ने कहा, "ये बहुत सुंदर है और मन को शांति देता है और इससे मन खुश हो जाता है। ऐसे खूबसूरत फूलों को देखने के लिए हमें आमतौर पर ऊटी या कोडाइकनाल जाना होता था लेकिन अब चेन्नई में इसे देखकर बहुत खुशी हुई।"

एक अन्य दर्शक ऋषिका ने कहा,"हमें ताज्जुब हैं कि फूलों की इतनी सारी किस्में मौजूद हैं। अगर लोग यहां आते हैं तो वे बहुत कुछ सीख सकते हैं। मुझे लगता है कि ये उन लोगों के लिए भी मददगार होगा जो पौधों के बारे में शोध कर रहे हैं।"
चेन्नई फ्लावर शो 18 जनवरी तक चलेगा।