Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

तमिलनाडु: ईडी ने टीएएसएमएसी मामले में फिर से मारे छापे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टीएएसएमएसी) से जुड़े धनशोधन मामले में राज्य में शुक्रवार को फिर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत टीएएसएमएसी अधिकारियों और एजेंट से जुड़े लगभग 10 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। राज्य सरकार के एक निकाय के रूप में काम करने वाले टीएएसएमएसी का तमिलनाडु में शराब व्यापार पर एकाधिकार है।

ईडी ने इस मामले में मार्च में पहली बार छापेमारी की थी। ईडी ने तब कहा था कि टीएएसएमएसी के संचालन में कथित अनियमितताएं पाई गई थीं, जिनमें निविदा प्रक्रियाओं में हेरफेरी और ‘डिस्टिलरी’ कंपनी के माध्यम से एक हजार करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया जिसका कोई लेखा जोखा नहीं है।