Breaking News

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले संभला रुपया; 6 पैसे की मजबूती के साथ 96.10 पर पहुंचा     |   UP विधानसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी BJP     |   फीफा वर्ल्ड कप के दीवानों के लिए असम सरकार का बड़ा तोहफा, रात 3:30 बजे तक खुलेंगे रेस्टोरेंट     |   अमेरिका ने ईरान की नौसेना और मिसाइल साइटों को बनाया निशाना, 7 घंटे तक चला भीषण हवाई हमला     |   सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले लखनऊ यूनिवर्सिटी के 2 लॉ छात्र गिरफ्तार, FIR दर्ज     |  

तमिलनाडु: सलेम में 725 साल पुराना चोल-युग का शिलालेख मिला

तमिलनाडु में सलेम के नेथिमेडु इलाके में चोल युग का 725 साल पुराना शिलालेख मिला है। तीसरे कुलोत्तुंग चोल के शासनकाल का ये शिलालेख पेरुमल मंदिर के पास मिला। मंदिर से भगवान शिव और देवी अमशाई की मूर्तियों के गायब होने की शिकायत दर्ज होने के बाद ये खोज की गई। थिरुथोंडर सभा, राजस्व विभाग के अधिकारियों, पुरातत्व विभाग के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच की।

जांच के दौरान टीम को भगवान शिव, देवी अमशाई, बैरवा और चंडीकेश्वर की गायब मूर्तियां मिलीं। मूर्तियां बहुत प्राचीन थी। पुजारियों ने इन मूर्तियों की विशेष पूजा की। थिरुथोंडर सभा के अध्यक्ष अल्ली कुट्टई राधाकृष्णन ने मांग की कि हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग और राजस्व विभाग गायब मूर्तियों की संयुक्त जांच करें और मंदिर की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई करें।

उन्होंने ये भी घोषणा की कि पूरी जांच के लिए अदालत में मामला दायर किया जाएगा। राधाकृष्णन ने कहा कि खोज के दौरान और भी मूर्तियां मिलने की उम्मीद है। उन्होंने भरोसा दिया कि गायब मूर्तियों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।