Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

तमिलनाडु में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, पास प्रतिशत 95.03 रहा

Tamil Nadu 12th Result: तमिलनाडु में शुक्रवार को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें राज्य का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.03 दर्ज किया गया। ये पिछले साल के 95.03 प्रतिशत की तुलना में 0.17 प्रतिशत अधिक है।

परिणाम जारी करते हुए यहां स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इरोड जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक 98.87 दर्ज किया गया, जबकि शिवगंगा जिला 98.05 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

वहीं 95.43 प्रतिशत उत्तीर्णता के साथ चेन्नई रैंकिंग में 20वें नंबर पर रहा। इस साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत केवल 93.19 प्रतिशत दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 7,536 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में से 2,639 निजी स्कूलों और 489 सरकारी स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। कुल 7,91,654 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 7,53,694 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। विज्ञान संकाय का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.90 रहा, जबकि वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.67 दर्ज किया गया।